"वक़्त की पुकार"
आज राष्ट्र की रक्षा करने,
कुछ सच्चे इन्सान चाहिए,
गौतम गाँधी की धरती को,
फिर खोया सम्मान चाहिए!
याद करो अपने अतीत को,
भारत जग में पूजा जाता,
इसके आदर्शों के आगे,
सारा जग था शीश झुकाता!
उसी गौरव शाली संस्कृति को,
फिर से अपनी पहचान चाहिए,
आज राष्ट्र की रक्षा करने,
कुछ सच्चे इन्सान चाहिए!