प्रिय बंधुओ,
अयोध्या मामले में आए फैसले में तीन का कमाल देखिये,
फैसले की अवधी ६० साल रही, ६० को उल्टा करे तो ३० नजर आता है,इसमे ३ है ,
फैसला तीसरी सुनवाई में हुआ,२४ को टला,२८ को टला और तीसरी बार में ३० तारीख को निर्णय हुआ,
३०-०९-२०१० को ०३.३० को फैसले की सुनवाई चालू हुई,इन सभी अंको को जोड़े तो ३ आता है.
फैसला ३ जस्टिस की बेंच ने सुनाया,
कुल ३ पक्षकार के दावों पर सुनवाई हुई,रामलला स्वयं,निर्मोही अखाडा और वक्फ बोर्ड,
फैसले के अनुसार विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बाटा गया,तीनो पक्षों को एक तिहाई,एक तिहाई जमीन बांटी गयी,
निर्णय के विरुद्ध अपील करने तीन महीने का समय दिया गया,
तीन न्यायाधिशो में से एक जस्टिस शर्मा का सेवाकाल ३०-०९-२०१० को पूरा हुआ,
और एक सबसे दुखद घटना भी तीन के संयोग में हुई थी,दि.०६-१२-१९९२ को बाबरी मस्जिद गिराई गयी थी,इसके अंको का योग भी तीन है.
तीन के इन संयोग का अर्थ मेरी नजर में ये है कि हिन्दू और मुस्लिम भाई आपसी कटुता को भूलकर तीसरा धर्म अर्थात मानवता का धर्म अपनाय और परस्पर सदभाव से देश तथा इंसानियत को आगे बढाए.
मंदिर मस्जिद का झगडा छोड़ो,
मानवता का नाता जोड़ो,
जय हिंद !
महेश माधवलाल व्यास
,
Friday, October 1, 2010
Thursday, September 9, 2010
shubhkamna
ईद और गणेशोत्सव के शुभ अवसर पर सभी बंधुओं को मेरी शुभकामनायें
खींच पाओ तो, मधुर व्यव्हार से खींचो,
सींच पाओ तो, करूणा की धार से सींचो,
तलवार की जीत, से तो हार है अच्छी,
जीतना हो मानव को, तो प्यार से जीतो .......
महेश व्यास
Tuesday, August 3, 2010
प्रिय मित्रों,
आज के दौर में ये देखा जा रहा है कि आम आदमी कर्म के बदले भाग्य पर ज्यादा भरोसा करने लगा है,ऐसे लोगों को
मैं अपने ढंग से अपनी राय दे रहा हूँ ,
बन न सके ऐसी, कोई तस्वीर नहीं
मिट न सके ऐसी, कोई लकीर नहीं
बनना या मिटना तो हाथों का खेल है
आदमी से बढ़कर,आदमी कि कोई तक़दीर नहीं.
महेश माधवलाल व्यास
आज के दौर में ये देखा जा रहा है कि आम आदमी कर्म के बदले भाग्य पर ज्यादा भरोसा करने लगा है,ऐसे लोगों को
मैं अपने ढंग से अपनी राय दे रहा हूँ ,
बन न सके ऐसी, कोई तस्वीर नहीं
मिट न सके ऐसी, कोई लकीर नहीं
बनना या मिटना तो हाथों का खेल है
आदमी से बढ़कर,आदमी कि कोई तक़दीर नहीं.
महेश माधवलाल व्यास
Saturday, July 31, 2010
Monday, July 12, 2010
" बेटियाँ"
ओस की एक बूँद सी होती हैं बेटियां,
स्पर्श खुरदुरा हो तो रो देती हैं बेटियां,
रोशन करेगा बेटा बस एक ही कुल को,
दो दो कुलों की लाज निभाती हैं बेटियां,
कोई एक दूजे से कम नहीं,
बेटा अगर हीरा है तो मोती हैं बेटियां,
काँटों की राह पर चलती रहें लेकिन,
औरों के लिए फूल खिलाती हैं बेटियां,
विधि का विधान हो या दुनियां की रस्म हो,
मुट्ठी में भरे नीर सी होती हैं बेटियां,
ओस की एक बूँद सी होती हैं बेटियां,
स्पर्श खुरदुरा हो तो रो देती हैं बेटियां,
रोशन करेगा बेटा बस एक ही कुल को,
दो दो कुलों की लाज निभाती हैं बेटियां,
कोई एक दूजे से कम नहीं,
बेटा अगर हीरा है तो मोती हैं बेटियां,
काँटों की राह पर चलती रहें लेकिन,
औरों के लिए फूल खिलाती हैं बेटियां,
विधि का विधान हो या दुनियां की रस्म हो,
मुट्ठी में भरे नीर सी होती हैं बेटियां,
Friday, June 18, 2010
संकल्प
सजाओ कर्म के रथ को,घुमाओ धर्म के पथ पर,
यही संकल्प हो अपना,धरा पर स्वर्ग लाना है,
khitij के पार है मंजिल,नहीं विश्राम पाना है,
भरो उत्साह अपने में,अभी तो दूर जाना है,
धरा कहती गगन कहता,किरण की ओर तो देखो,
अँधेरा है तो क्या गम है,नया सूरज उगाना है.
Subscribe to:
Posts (Atom)