प्रिय बंधुओ,
अयोध्या मामले में आए फैसले में तीन का कमाल देखिये,
फैसले की अवधी ६० साल रही, ६० को उल्टा करे तो ३० नजर आता है,इसमे ३ है ,
फैसला तीसरी सुनवाई में हुआ,२४ को टला,२८ को टला और तीसरी बार में ३० तारीख को निर्णय हुआ,
३०-०९-२०१० को ०३.३० को फैसले की सुनवाई चालू हुई,इन सभी अंको को जोड़े तो ३ आता है.
फैसला ३ जस्टिस की बेंच ने सुनाया,
कुल ३ पक्षकार के दावों पर सुनवाई हुई,रामलला स्वयं,निर्मोही अखाडा और वक्फ बोर्ड,
फैसले के अनुसार विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बाटा गया,तीनो पक्षों को एक तिहाई,एक तिहाई जमीन बांटी गयी,
निर्णय के विरुद्ध अपील करने तीन महीने का समय दिया गया,
तीन न्यायाधिशो में से एक जस्टिस शर्मा का सेवाकाल ३०-०९-२०१० को पूरा हुआ,
और एक सबसे दुखद घटना भी तीन के संयोग में हुई थी,दि.०६-१२-१९९२ को बाबरी मस्जिद गिराई गयी थी,इसके अंको का योग भी तीन है.
तीन के इन संयोग का अर्थ मेरी नजर में ये है कि हिन्दू और मुस्लिम भाई आपसी कटुता को भूलकर तीसरा धर्म अर्थात मानवता का धर्म अपनाय और परस्पर सदभाव से देश तथा इंसानियत को आगे बढाए.
मंदिर मस्जिद का झगडा छोड़ो,
मानवता का नाता जोड़ो,
जय हिंद !
महेश माधवलाल व्यास
,
Friday, October 1, 2010
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
kya bat hai pappa... sab me tin hai... shayad tisre raste me lejane ka sanket hai ye sare tin ka sanjog...
ReplyDeleteBadhiya hai papa... Bahut hi Gahri soch hai yeh...
ReplyDeleteMein bhi aap ke saath mavanta ke bare mein puri tarah se sahmat hoon.